Latest News

नलवा स्टील एवं पावर लिमिटेड एवं नलवा स्पेशल स्टील द्वारा संस्थापक दिवस मनाया गया।

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

नलवा द्वारा जिंदल उद्योग समूह के संस्थापक, प्रखर राजनीतिक, एवं समाज सेवक श्री ओम प्रकाश जिंदल जी “बाबू जी के जन्म दिवस 7 गस्त को फाउंडर्स डे (संस्थापक दिवस) के रुप में मनाया जाता है इस वसर पर नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एसएस राठी जी द्वारा श्री बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया जिसमें नलवा संयत्र के धिकारीगण, कर्मचारी एवं ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल के शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे।

श्री ओपी जिंदल जी “बाबू जी” के 96 जन्मदिवस पर डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एस एस राठी जी ने वहां उपस्थित कर्मचारियों और धिकारियों को उनकी प्रेरणादायक जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि बाबूजी को एक कर्मवीर एवं मैन ऑफ स्टील के नाम से आज पूरा भारत जानता है। जिंदल उद्योग समूह के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल जी “बाबू जी” का जन्म 7 गस्त 1930 में हरियाणा राज्य के नलवा गांव (हिसार) में एक किसान परिवार में हुआ। उन्हें बचपन से ही मशीनों में रुचि थी। बाबू जी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं, उन्होने पने दृढ़ इच्छाशक्ति, कडी मेहनत, एवं लगन के बल पर शिखर तक की यात्रा को तय करने में आयी विभिन्न कठिनाईयों एवं वरोधों का सामना करते हुए न केवल एक विशाल जिंदल समूह का गठन किया जो आज जिंदल समूह के नाम से जाना जाता है जो कि ना सिर्फ भारत में वरन विश्व में प्रगति का लोहा मनवा रहा है।

डॉ. एस एस राठी जी ने श्री बाबू जी के साथ विताये पलों को याद करते हुये उनके कार्यशैली एवं उनके विचारों से वगत कराया तथा उनके बताये गये रास्ते पर ईमानदारी तथा कडी मेहनत से संयत्र को आगे ले जाने की बात कही। “बाबू जी” के इन्हीं सोच से प्रेरित होकर एवं उन्हीं के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा निरंतर पने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किया जाता है।

See also  कुमारी रीतिका नंद ने कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 85.2% लाकर बढ़ाया अंचल का मान <br>

संस्थापक दिवस के वसर पर नलवा स्टील एन्ड पावर लिमिटेड एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड द्वारा पने सामाजिक सरोकारों के तहत संयंत्र में रेड कास जिला अस्पताल रायगढ़ के सहयोग से ऐच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें संयंत्र के लगभग 50 से ज्यादा धिकारी कर्मचारी एवं श्रमिकों ने रक्त दान किया नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड द्वारा पने सामुदायिक कल्याण योजना के न्तर्गत ग्राम तराईमाल में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पूरे ग्रामवासियों को डस्टविन वितरण का आयोजन किया गया।

नलवा संयत्र के कर्मचारियों के साथ साथ ग्राम पंचायत तराईमाल के जनप्रतिनिधि सरपंच श्री अन्नत राम भगत, श्री घनश्याम मालाकार (बीडीसी), श्री शुभम मालाकार (उप संरपच), श्री पितरू मालकार, श्री पंचराम मालाकार, श्री श्याम मालाकार, श्री सुनिल मालाकार श्री खिरू मालाकार, श्री सुनिल बेहरा एवं न्य गणमान्य व्यक्ति भी इस डस्टविन वितरण के आयोजन में सम्मिलित हुए तथा इस कार्यक्रम को सभी ग्रामवासीयों द्वारा प्रशंसा कि गई एवं नलवा प्रबंधन को सभी ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button