Latest News

रेलवे पुल पर दहशत का खेल खत्म: तलवार लहराकर खौफ फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़, 6 मई। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये युवक पंडरीपानी रेलवे पुल के पास खुलेआम तलवार लहराकर राहगीरों में भय का माहौल बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि पंडरीपानी मुख्य मार्ग पर एक चारपहिया वाहन खड़ी कर कुछ युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तत्काल टीम को रवाना किया।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन के पास खड़े तीन युवक तलवार लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने बिना देर किए चारों ओर से घेराबंदी की और तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम विशाल चौहान (32 वर्ष), घनश्याम नायक (19 वर्ष) और सदानंद पटेल (26 वर्ष) बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित बीएनएस के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे और पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

सख्त संदेश
इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में हुई इस त्वरित कार्रवाई से जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि असामाजिक तत्वों के लिए अब कोई जगह नहीं है।यगढ़, 6 मई। शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये युवक पंडरीपानी रेलवे पुल के पास खुलेआम तलवार लहराकर राहगीरों में भय का माहौल बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि पंडरीपानी मुख्य मार्ग पर एक चारपहिया वाहन खड़ी कर कुछ युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने तत्काल टीम को रवाना किया।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन के पास खड़े तीन युवक तलवार लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने बिना देर किए चारों ओर से घेराबंदी की और तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम विशाल चौहान (32 वर्ष), घनश्याम नायक (19 वर्ष) और सदानंद पटेल (26 वर्ष) बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित बीएनएस के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में एएसआई आशिक रात्रे और पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

सख्त संदेश
इस घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में हुई इस त्वरित कार्रवाई से जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि असामाजिक तत्वों के लिए अब कोई जगह नहीं।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button