Latest News

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भब्य आयोजन …  सालिक साय ने कहा बिरसा मुंडा का जीवन समाज कि प्रेरणा का स्रोत

फ्रीलांस एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम सरायपानी और मुंडाटोली में उमड़ा जनसैलाब , अनेक जनप्रतिनिधि रहे शामिल

जशपुर जिला के महादेवडांड मंडल के सरायपानी और मुंडाटोली में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने शिरकत किया और अपने उद्बोधन मे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की अस्मिता, सम्मान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके बलिदान और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के  महेश्वर सिंह, मुकेश शर्मा, गेंदबिहारी, लखु राम, जे. आर. नागवंशी, प्रतीक सिंह, कुंवर राम, ललित नागेश, समरजीत चांद, भूषण वैष्णव, दुर्गा शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान और आदिवासी समाज में उनके जागरण अभियान पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक नृत्यों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।

जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन सामाजिक समरसता  आदिवासी परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा के अमर योगदान को याद करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समाचार सहयोगी प्रेम अग्रवाल की रिपोर्ट

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button