Latest News

6 से अधिक अधिकारी,कर्मचारी के घरों के ताले टूटे , चोरों के हौसले..

पत्थलगांव थाना क्षेत्र से चोरी कि बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जानकारी अनुसार पत्थलगांव कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक साथ आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना सामने आई है।वारदात 21 व 22 सितंबर दरमियानी रात की बताई जा रहीं है। अधिकारी कर्मचारियों के छुट्टी में बाहर होने का फायदा उठाकर चोरो ने लगभग 6 से अधिक अलग घरों में चोरी कि वारदात को अंजाम दिया।यह पूरा मामला पुरानी बस्ती स्थित शासकीय आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है जहाँ पर बीते रात एक साथ कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।


जिस हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी हुई है वहां पुलिस विभाग के अधिकारी सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, कृषि विभाग अधिकारी, सी.एम.ओ. डॉक्टर, नर्स समेत कई अधिकारी कर्मचारी निवास करते हैं। ऐसे में जिस तरह से एक साथ चोरों ने अधिकारी कालोनी को निशाना बनाना पुलिस को चुनौती देने जैसा है है। कॉलोनी के निवासियों के बताये अनुसार जी टाइप और एच मकानों के आधा दर्जन घरों में ताला तोड़कर चोरियां हुई हैं। वो सभी शासकीय कर्मचारियों के घर हैं।


फिलहाल पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच कर विशेष टीम बुलाकर जाँच में जुट गई है वहीं पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

See also  49.50 लाख की फ्लोरा मैक्स ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, निवेश और रोजगार के नाम पर 165 महिलाओं को बनाया था शिकार

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button