Latest News

पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क किनारे नाले में मिली लाश, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस…

हरेली त्यौहार के दिन निकला युवक, वापस नहीं पहुँचा घर

घर आई तो सिर्फ मृतक के शव मिलने की खबर

गाँव में मातम का माहौल, पसरा सन्नाटा

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम जांजगीर-चांपा. जिले के सिवनी गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क किनारे नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इलाके में सनसनी फैल गई. मामला नैला थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पूर्व सरपंच महारथी चौहान के बेटे अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई है. वह अपने घर से हरेली पर्व के दिन निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा.

शुक्रवार सुबह उसकी लाश सड़क किनारे नहर में मिली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

See also  सीएम साय जल्द ही नए बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट: पूजा-अर्चना शुरू, 65 करोड़ की लागत से 8 एकड़ में बना है नया सीएम हाउस, जानिए क्या है सुविधाएं..

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button