Latest News

तमनार में नि:संतान दंपतियों के लिए विशेष पहल: 12 जुलाई को निःशुल्क जांच व परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल रहेंगी मौजूद

Journalist Amardeep chauhan http://amarkhabar.com

रायगढ़। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ते तनाव और पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभाव ने जहां लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है, वहीं नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी) जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी गंभीर सामाजिक और चिकित्सीय विषय को ध्यान में रखते हुए अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ और गुप्ता मेडिकल स्टोर, तमनार के संयुक्त तत्वावधान में नि:संतान दंपतियों के लिए एक विशेष निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 12 जुलाई 2026, रविवार को तमनार स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान प्रसिद्ध इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल उपस्थित रहकर नि:शुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी।

डॉ. रश्मि गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में नि:संतानता की समस्या बेहद सामान्य होती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद समाज में इसे लेकर जागरूकता का अभाव है। कई बार दंपति समय रहते इलाज के लिए आगे नहीं आते, जिसके चलते उनकी उम्र बढ़ जाती है और उपचार जटिल हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय रहते उपचार के प्रति जागरूक करना और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी कई परिवारों में नि:संतानता के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि विभिन्न अध्ययनों के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष भी समान रूप से जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में इस मानसिकता को बदलना बेहद जरूरी है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में नि:शुल्क वीर्य जांच (सीमन एनालिसिस) के साथ विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सभी प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है और संस्थान रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में उन्नत इन्फर्टिलिटी उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। अस्पताल का लक्ष्य है कि स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख न करना पड़े।

शिविर में भीड़ और असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपति पूर्व पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए 9329915091 एवं 9329142515 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Adv

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button