Latest News

घरघोड़ा में विकास की नई आहट: मां बैगिन डोकरी मंदिर परिसर के पास गार्डन जीर्णोद्धार का भूमिपूजन, सौंदर्यीकरण के साथ सुविधाओं का होगा विस्तार

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़, 23 मई 2026।
जिले के घरघोड़ा क्षेत्र स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां बैगिन डोकरी मंदिर परिसर के पास लंबे समय से प्रतीक्षित गार्डन जीर्णोद्धार कार्य की औपचारिक शुरुआत शनिवार को भूमिपूजन के साथ हो गई। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। यह कार्य जिंदल फाउंडेशन एवं जेपीएल तमनार के सहयोग से कराया जा रहा है, जिसके तहत मंदिर परिसर के आसपास हरियाली, बैठने की व्यवस्था, पाथवे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस परिसर का कायाकल्प होने से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए एक सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा।

ज्ञात हो कि मां बैगन डोकरी मंदिर घरघोड़ा क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में गार्डन के जीर्णोद्धार को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर स्थानीय प्रशासन व संबंधित संस्थाओं पर अब लोगों की नजर रहेगी, ताकि यह पहल समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूरी हो सके।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button