Latest News

घरघोड़ा जनपद पंचायत में लाखों के खेल का आरोप! आवास शाखा के प्रचार-प्रसार की राशि वाहन खर्च में खपाने का दावा

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़। घरघोड़ा जनपद पंचायत की आवास शाखा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर यह आरोप सामने आया है कि कार्यालयीन व्यय एवं प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित लगभग 7 लाख रुपये की पूरी राशि कथित तौर पर वाहन व्यय के नाम पर खर्च दर्शा दी गई। आरोप है कि इस खर्च में मोटरसाइकिल, पिकअप, छोटा हाथी सहित विभिन्न वाहनों के बिल लगाए गए। भ्रष्टाचार का खेल तब और उजागर हो जाता है कि आवास शाखा को आबंटन राशि 2024 में प्राप्त होता है और जानकारी में दिया गया व्यय बिल 2023 का है ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता स्पष्ट झलकती है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन वाहनों का भुगतान दर्शाया गया है, उनका उपयोग किन कार्यों के लिए किया गया? दस्तावेजों में ग्रामीणों को  बिलासपुर ले जाने का उल्लेख बताया जा रहा है, जबकि आरोप है कि वास्तविकता में न तो ग्रामीणों को बिलासपुर ले जाया गया और न ही ऐसे किसी वाहन का उपयोग हुआ।

फर्जी बिलों से राशि निकालने का आरोप

सूत्रों के अनुसार वाहन व्यय के नाम पर लगाए गए कई बिलों की सत्यता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि फर्जी या संदिग्ध बिलों के माध्यम से पूरी आवंटित राशि का भुगतान कर दिया गया। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है।

जांच की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। वाहन मालिकों, संबंधित ग्रामीणों तथा भुगतान से जुड़े अभिलेखों का मिलान कर सच्चाई सामने लाई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों के लिए दी गई राशि का यदि उद्देश्य से अलग उपयोग किया गया है, तो यह वित्तीय अनियमितता का मामला बन सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

News associate PN Behra

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button