Latest News

डाक विभाग ने जनसामान्य को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट के बुकिंग एवं डिस्काउंट दरों में किया परिवर्तन

एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़, 30 सितम्बर 2025/ भारतीय डाक विभाग, अपने विशाल नेटवर्क एवं विश्व के कई देशों में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर अपने सेवाओं को अद्यतन करते रहता है ताकि समय के साथ आम जनों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके। इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट सेवा के दरों में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे जिसके तहत 50 ग्राम वजन के किसी डाक को भारत के किसी भी कोने में पोस्टेज दर मात्र 47 रूपये (बेस चार्ज)+लागू जीएसटी दर के अनुसार भेजा जा सकेगा। 01 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट आर्टिकल जिसमें आर्टिकल को पता आधारित वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाता है का यदि कोई व्यक्ति चाहे तो आर्टिकल को किसी व्यक्ति विशेष को वितरण के लिए रजिस्टे्रशन भी किया जा सकेगा एवं इसका रजिस्ट्री शुल्क 5 रूपये + लागू जीएसटी दर के अनुसार रहेगा। इसके अलावा डाक विभाग 1 अक्टूबर से ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली प्रारंभ कर रहा है जिसके लिए 5 रूपये +जीएसटी अतिरिक्त का भुगतान कर कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। जनसामान्य से निवेदन है कि वे स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठावें एवं स्पीड पोस्ट करवाते समय पूर्ण पता पिनकोड सहित स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखें ताकि इसका शीघ्र निपटारा किया जा सके।

See also  17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामनारायण ठाकुर को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल <br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button