Latest News

रायगढ़ के चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया कापू थाना में अटैच

सीआईटी ट्रेनिंग में नहीं जाने के लिए कर रहे थे बहानेबाजी

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। चार पुलिसकर्मियों ने ट्रेनिंग को टालने के लिए कई तरह के बहादे बनाए जो उनको महंगा पड़ गया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने चारों को कापू थाने में अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि जब भी सीआईटी ट्रेनिंग के लिए उनका नाम आया तो उन्होंने कुछ न कुछ बहाना बनाकर इसे टाल दिया। पुलिसकर्मियों की क्षमताओं और उनके एटीट्यूड में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभाग बीच-बीच में सीआईटी ट्रेनिंग का आयोजन करता है। प्रदेश भर से आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों को इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनना पड़ता है।

पुलिस विभाग में यह ट्रेनिंग करना अनिवार्य है। रायगढ़ पुलिस के चार कर्मचारियों ने ट्रेनिंग में न जाने के लिए बहाना बनाया जिस पर एसपी दिव्यांग पटेल ने कार्रवाई कर दी। घरघोड़ा थाने के प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, यातायात थाने के प्रधान आरक्षक, आरक्षक जितेंद्र डनसेना और कोतरा रोड थाने के आरक्षक रविशंकर सिंह को कापू थाने में अटैच कर दिया है। शनिवार को इसका आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के लिए आए नामों में से बहुत कम ने ट्रेनिंग ज्वाइन की। यह ट्रेनिंग दो-तीन महीने की होती है। ये कर्मचारी बेहद लंबे समय से जमे हुए थे जिनको नियमों का डर नहीं है। एसपी ने पड़ताल की तो पता चला कि इन्होंने झूठा बहाना बनाकर ट्रेनिंग में जाने से इंकार किया।

See also  🔴 दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बाद रायगढ़ में हाई सिक्योरिटी मोड: घरघोड़ा सहित पूरे जिले में रातभर पुलिस की सघन जांच, हर वाहन पर कड़ी निगरानी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button