Latest News

रायगढ़ में हुआ सड़क हादसा: जन्माष्टमी का मेला देखने आए 1 की मौत, 3 घायल

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जन्माष्टमी मेला देखने आए युवकों की दो बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरब्रिज के पास देर रात हुई।

जानकारी के अनुसार, पूंजीपतरा तराईमाल निवासी 19 वर्षीय देवानंद महंत अपने साथी श्रवण के साथ, और बांजीनपाली निवासी 27 वर्षीय महेन्द्र घटकवार अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ रायगढ़ में मेला देखने आए थे।

रात करीब 12 बजे, ओवरब्रिज से दोनों बाइक सवार जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देवानंद और श्रवण को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देवानंद ने दम तोड़ दिया।

See also  लैलूंगा विद्यायक विद्यावती के नेतृत्व में ब्लाक लैलूँगा एवं तमनार में छग सरकार की शिक्षा युक्तियुक्तकरण नीति का कांग्रेसियो ने  किया विरोध

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button