Latest News

देवगढ़ में डीजे पर नाचते समय विवाद, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

एक्सक्लुसिव

पढ़ें पूरी खबर..

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम अंबिकापुर,24 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ धाम शिव मंदिर के सामने डीजे पर नाचते समय मंगलवार को मामूली धक्का-मुक्की के बाद बड़ा विवाद हो गया। नशे में धुत चार-पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शिव मंदिर के सामने धार्मिक आयोजन के दौरान डीजे बजाया जा रहा था, जिसमें कई युवक नाच रहे थे। इसी बीच डांस के दौरान कुछ युवकों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। नशे में चूर युवकों ने एक युवक को पकडकर लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीडि़त युवक को बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button