Latest News

छत्तीसगढ़,ओड़िसा बॉर्डर हमीरपुर में तीन दिवसीय वृहद विश्व शांति ब्रह्म यज्ञ आयोजन का हुआ भव्य समापन

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ओड़िसा बावडर हमीरपुर के वैष्णव पुरम महिमा नगर में 21 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय वृहद विश्व शांति ब्रह्म यज्ञ और महिमा बाल्य लीला का आयोजन किया गया था। यह आयोजन छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस यात्रा में हजारों महिलाएं और श्रद्धालु सम्मिलित हुए थे। यात्रा के स्वागत में पारंपरिक कर्मा नृत्य का आयोजन किया गया था, जो पूरे क्षेत्र को भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया।


इसके साथ ही ब्रह्म दर्शन, भजन, घृत आहुति, बाल भोग, सत्संग, रामायण कथा प्रवचन, और भजन-कीर्तन जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का प्रमुख आकर्षण रहा।


इस वर्ष वृहद मेला अपने 19वें वर्ष में प्रवेश किया है। पूज्य पाद ब्रह्म वधुत तुलाराम बाबा जी और विरेंद्र कुमार बाबा जी के मार्गदर्शन में यह पवित्र यज्ञ और आयोजन संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ और ओडिशा से लाखों श्रद्धालु इस मेले में भाग लिये और बाबा जी के दर्शन कर विश्व शांति की प्रार्थना किए।
कार्यक्रम की पूर्णाहुती में यज्ञ की पुण्यमयी दया रूपी प्रसाद महाभंडारा सभी भक्तों परोसा गया, भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और धर्म, भक्ति व सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएं।

इस अनुठान में छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक एवं ओड़िसा सुन्दरगढ़ जिले के टपरिया ब्लॉक के गावों से हजारों श्रद्धालुओं ने तन मन धन से सेवा देकर यज्ञ को सफल बनाये।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button