Latest News

दो दिन पहले पंचधारी में बहे युवक की समलाई घाट पर मिली लाश, पुलिस मौके पर..

रायगढ़ : केलो नदी में दो दिन पहले डूबे युवक की लाश आज सुबह मिल गई है। युवक की बॉडी देवांगन धर्मशाला के सामने समलाई घाट के पास मिली है। फिलहाल कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है। एफएसएल की टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ सोमवार को नहाने के लिए पंचधारी गया था। जहा पानी में तेज बहाव होने के कारण नदी में समा गया था। इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रशासनिक अमला और मंत्री ओपी चौधरी को जानकारी दी गई थी। लगातार सर्चिंग ऑपरेशन के बाद भी युवक की लाश नहीं मिल पा रही थी। जो आज सुबह फौजदार पारा तुर्कापारा के पास मिली है। मृतक का नाम पप्पू चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी दरोगा पारा का बताया जा रहा हैं।

See also  जनसमस्या निवारण शिविर : पहले दिन आए 130 आवेदन, 83 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण ! जानिए आज कहाँ है शिविर…

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button