Latest News

बाईपास सड़क के पास झाड़ियों में मिली युवती की लाश , क्षेत्र में दहशत का माहौल

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है मिली जानकारी अनुसार घरघोड़ा बाय पास में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । वही घटना की सूचना पर ग्राम पंचायत भेंडरा के सरपंच पति बच्चन राठिया पहुँच गए हैं साथ ही ग्रामीण का भी हुजूम लग गया है घटना की सूचना थाना प्रभारी को दे दी गई है । थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है ।

ग्राम पंचायत भेंड्रा सीमा से लगे बाई

पास रोड से भेंडरा जाने वाले सड़क के आसपास युवती की लाश मिली है लाश का चेहरा वाला हिस्सा घाँस से ढका हुआ है मृतिका की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है मृतिका हरे रंग की टॉप और काले रंग की लेगिस पहने हुए है और पैरो में पायल दिखाई दे रहा है।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है । पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है।

See also  ओडिशा सीमा पर प्रशासन की लोहे की दीवार: दूसरे दिन भी धान तस्करी पर कसा शिकंजा, सभी जंगल मार्ग पूरी तरह सील

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button