Latest News

कसडोल में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की हुई मौत! पुलिस मौके पर

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दब कर मौत हो गई है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक मिट्टी के घर का दीवार एकाएक ढहने लगा। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई है, फिलहाल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

See also  घरघोड़ा में अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा कसता, 26 क्विंटल बरामद — समर्थन मूल्य सीजन में सख्ती तेज

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button