Latest News

एनटीपीसी संविदाकर्मी युवक को वाहन ने कुचला, ऑन द स्पोर्ट डेथ

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दर्दनाक घटना निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी प्रभावित क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में एनटीपीसी खनन क्षेत्र में चलने वाली महिंद्रा बुलेरो वाहन ने एनटीपीसी संविदा कर्मचारी को रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम ललित नगेसिया लगभग उम्र 25 वर्ष निवासी रायकेरा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है।

घटनाकारित बोलेरो

लोगों के बताए अनुसार यह घटना रायकेरा पुल के पास लगभग 9 बजे के आसपास घटित हुई है जिसमें मोटरसाइकिल में सवार ललित को बुलेरो ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे ललित कि मौके पर ही मौत हो गई है। यहाँ घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त हो गया है वहीं घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

See also  16वें कोयला सत्याग्रह को आम आदमी पार्टी का समर्थन

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button