Latest News

गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से 10 लाख का ट्रेलर चोरी, शिकायत के बाद अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा के गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से 10 लाख रुपये की ट्रेलर चोरी हो गया। घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से एक ट्रेलर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आशीष सिंह जोगी (28) ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोहडीडीपा एफसीआई गोदाम के पास स्थित पार्किंग यार्ड में अराध्य कोल साइजिंग कंपनी के 15-20 और डब्ल्यूसीपीएल कंपनी के 20-25 ट्रेलर खड़े थे। इस यार्ड की देखरेख सुपरवाइजर संजय कोयल उर्फ पांडू करते हैं, जहां ट्रेलरों की मरम्मत भी होती है।

23 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात चोर ने ट्रेलर (क्रमांक CG-12 S 6237) कीमत लगभग 10 लाख रुपये को सीधे चालू कर चुरा लिया। आसपास तलाश करने के बावजूद ट्रेलर का पता नहीं चला। आशीष की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

See also  “जुआ, सट्टा और अवैध शराब पुलिस संरक्षण में नहीं चलेगा” — डीआईजी शशिमोहन सिंह का रायगढ़ से सख्त संदेश<br><br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button