Latest News

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था शख्स, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़ जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एसईसीएल की बरौद खदान से काम करके घर लौटते रहा था। इस दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार राठिया (46) निवासी फरकानारा जोबी बरौद में स्थित एसईसीएल के खदान में काम करता था। गुरुवार रात को तकरीबन 11 बजे अपना काम खत्म करके वह वापस अपने घर लौट रहा था। बारिश होने के दौरान वह बारिश से बचने के लिए पतरापाली और टेरम के बीच एक पेड़ के नीचे रूका गया। इसी दौरान अकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह पेड़ के नीचे मृतक की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

See also  कम क्रेडिट स्कोर पर सख्ती की तैयारी: 2027 से बदलेगा लोन का खेल, आरबीआई के नए नियम से जोखिम मूल्यांकन होगा और कड़ा<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button