Latest News

विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़ । जूटमिल थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने कल सूरज पाण्डेय के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से रायगढ़ में काम कर रही है और इसी दौरान मई 2023 में उसकी मुलाकात सूरज पाण्डेय से हुई थी, जिसने खुद को अविवाहित बताकर बातचीत शुरू की।

         19 मई 2023 को, सूरज ने युवती को अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने नाबालिग होने के बावजूद शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी, सूरज ने युवती को अपने पुराने मकान और अन्य स्थानों पर ले जाकर शोषण किया। युवती ने बालिग होने पर शादी का दबाव डाला, तो सूरज बहाने बनाता रहा। बाद में युवती को पता चला कि सूरज पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

           जूटमिल थाने में सूरज पाण्डेय के खिलाफ कल युवती रिपोर्ट दर्ज करायी, आरोपित पर अप.क्र. 360/2024 धारा 69,64 (2)(ड), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

See also  41 करोड़ के फर्जी चैक मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button