Latest News

पति ने पत्नी को डंडे से मारकर उतारा मौत के घाट , हत्यारा पति गिरफ्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है पति ने अपनी पत्नी कि डंडे से मारकर हत्या कर दी है घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा कि है लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति को हिरसात मे ले लिया है आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, जेठू राम मांझी अपनी पत्नी शिवरात्रि मांझी उम्र 35 वर्ष के साथ 10 जुलाई को शाम शराब पिये। शराब पीने के पश्चात जेठू राम बाहर घूमने चला गया। शाम को जब वह घर वापस लौटा तो मृतिका घर पर नही थी। शिवरात्रि जब घर आई तो उसके हाथ में शराब था।

शाम को शराब पीने के बाद दोबारा उसकी पत्नी शराब लेने के लिए बाहर गई थी, इसी बात को लेकर जेठू राम गुस्सा से तिलमिला उठा । और शराब क्यों पी रहे हो कह कर दोनों के बीच कहासुनी हुई, देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद जेठू राम ने डंडे से शिवरात्रि पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया।

इलाज के अभाव में दर्द से तड़पती रही महिला

10 जुलाई को मारपीट में घायल हुई महिला घर पर ही दर्द से कराहती रही। घर वालों ने उसका किसी प्रकार का उपचार नहीं कराया। आखिरकार दर्द से तड़प तड़प कर कल उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पत्नीहंता को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

See also  शिव शक्ति स्टील कंपनी में वाहनों को चलवाकर किराया जमा करने वाले कर्मी ने किया लाखों का गबन, केस दर्ज

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button