Latest News

अजय सिंह यादव ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

अजय सिंह यादव ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

एनटीपीसी तलईपल्ली के महाप्रबंधक अजय सिंह यादव ने 3 जून, 2024 से परियोजना प्रमुख के रूप में तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना का कार्यभार संभाला।

अजय सिंह यादव ने वर्ष 1989 में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से मकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कि है व उसी वर्ष एनटीपीसी के साथ एक्सेक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। एनटीपीसी के साथ उनका 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है, अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सीसी-ईओसी, कोरबा, अंता, खरगोन जैसी अन्य एनटीपीसी परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी हैं। उन्होंने एनटीपीसी के कॉरपोरेट प्लैनिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में भी काम किया है।

अजय सिंह यादव के पास एनटीपीसी के पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन, अनुरक्षण, सी&आई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है। अजय सिंह यादव ने अपने व्यापक कार्य व अनुभव से कंपनी व देश कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान दिया है। एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों व एनटीपीसी से जुड़े आम जनमानस की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का है।

See also  Raigarh Set to Get a New Business Hub: Grand Launch of ‘Samriddhi Business Park’ from March 13<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button