ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ


ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान आयोजित
रायगढ़। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गारे पेलमा IV/4 माइंस के CSR एवं Sustainability विभाग द्वारा ‘आगाज–एक नई पहल’ संस्था, रायगढ़ के सहयोग से ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। परियोजना का उद्देश्य ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत ग्राम के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
परियोजना का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोडकेल की सरपंच श्रीमती चंद्रावती सिदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तरीय स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, उपचार, पुनर्चक्रण एवं सुरक्षित निपटान के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर शपथ, प्रेरणादायक संवाद एवं गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित ड्रॉइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के लगभग 200 युवा, महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना की सराहना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोडकेल की सरपंच एवं उपसरपंच सहित ‘आगाज–एक नई पहल’ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका इजारदार, राजेंद्र साहू, जय चौहान, पटेल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की sustainability depart से अभिरूपा शर्माधिकारी, राजेश प्रधान और CSR विभाग से श्रीमती रंजना नाग, नीलकंठ पटेल, आंचल चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
‘स्वच्छ धारा’ परियोजना के माध्यम से गांव में स्वच्छता की स्थायी आदत विकसित करने, अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️