Latest News

रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन हंट जम्मू तक पीछा कर लूट के आरोपी को गिरफ्तार

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़, 11 जुलाई 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास और लूट के मामले में फरार मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार को जम्मू से लेकर उसके ससुराल तक पीछा कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल एक नाबालिग के खिलाफ भी विधि अनुसार कार्रवाई की गई है।

घटना 10 मार्च 2026 की रात की है, जब चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पुजेरीपाली निवासी कृष्णा सिदार पर अज्ञात हमलावरों ने रावनखोंदरा के पास जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर पहुंचे कृष्णा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया। हमलावर उसकी मोटरसाइकिल और वीवो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले में पुसौर थाना में धारा 109(1), 311 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान ग्राम लिटाईपाली निवासी प्रकाश सिदार की संलिप्तता सामने आई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए घर बेचकर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक करते हुए जम्मू तक पीछा किया। वहां से उसके अपने ससुराल ग्राम बड़े भंडार में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तहसील न्यायालय पुसौर के माध्यम से कराई गई शिनाख्त परेड में पीड़ित ने आरोपी की पहचान की। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर लूटा गया वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। हमले में उपयोग की गई टांगी पहले ही एक अन्य मामले में पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है।

मुख्य आरोपी प्रकाश सिदार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी के विरुद्ध भी विधि अनुसार कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस त्वरित और वैज्ञानिक तरीके से कार्रवाई कर रही है तथा किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, एएसआई उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक चन्द्रहास नायक, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा और दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button