Latest News

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

आज दिनांक 07/07/26 को संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्याम लॉज गंगापुर में बटवाही चौकी रघुनाथपुर का साहिल तिर्की नामक लड़का रुका हुआ है और वह अम्बिकापुर में घूम घूमकर नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने श्याम लॉज ने दबिश दी.. साहिल तिर्की रुम नंबर 105 में रुका हुआ था। जब रूम खुलवाया गया तो वह कहीं जाने की तैयारी में था..गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन  और 10 नग एविल इंजेक्सन बरामद कर जब्त किया गया।। आरोपी साहिल तिर्की बटवाही चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा का रहने वाला है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।।
सहायक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि साहिल तिर्की जिससे माल खरीद कर लाया था उसकी तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जाएगा।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गयी।। उक्त कार्यवाही में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।।

News associate Niranjan (Vishnu) Gupta

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button