पोतरा में सादगी और आत्मीयता के बीच संपन्न हुआ नेताम परिवार का विवाह समारोह, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई रौनक

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
लैलूंगा। क्षेत्र के ग्राम पोतरा में आयोजित नेताम परिवार के विवाह समारोह में उस समय विशेष आत्मीयता का माहौल बन गया, जब जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति भगत, संजय पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षक टिकेश्वर नेताम की सुपुत्री भानुप्रिया नेताम के विवाह अवसर पर आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक अलग ही गरिमा प्रदान की।
समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और ग्रामीण संस्कृति की सहजता के साथ संपन्न हुआ, जहां मेहमानों का स्वागत पूरे अपनत्व के साथ किया गया। जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत और संजय पटेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने भानुप्रिया नेताम को स्वल्पाहार भेंट स्वरूप प्रदान करते हुए परिवार के प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर रामेश्वर नंदग्वाल, पोतरा के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिदार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नेताम परिवार के साथ इस खुशी के पल को साझा किया और सामाजिक एकता व सौहार्द का परिचय दिया।
ग्राम पोतरा में आयोजित यह विवाह समारोह केवल एक पारिवारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच आपसी संबंधों की मजबूती का भी प्रतीक बन गया।