Latest News

धान खरीदी की हकीकत जानने खेत से तौल कांटे तक पहुंचे देवानंद पटेल, बुनगा सोसायटी में किसानों का दर्द सुना

फ्रीलांस एडिटर अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़।
सरकारी दावों और जमीनी सच्चाई के बीच बढ़ती खाई को समझने किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवानंद पटेल लगातार धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे हाल ही में बुनगा सेवा सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, बल्कि किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

किसानों ने एक स्वर में बताया कि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू होने के बजाय रोज नई परेशानियां खड़ी कर रही है। तौल में घंटों की देरी, टोकन कटने के बाद भी समय पर खरीदी न होना, हमालों की भारी कमी, और भुगतान व्यवस्था की अव्यवस्था जैसी समस्याओं से किसान खासे त्रस्त हैं। कई किसानों ने यह भी कहा कि दिनभर समिति परिसर में बैठने के बाद भी उनका धान तौल के लिए नहीं लिया जा रहा, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।

श्री देवानंद पटेल ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों व समिति प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही किसानों के साथ अन्याय है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसान कांग्रेस कमेटी किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी। यदि समस्याएं नहीं सुलझीं तो संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परदेसी चौहान, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री रोहित सिदार, आनंद यादव, दिग्विजय यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान किसानों की उम्मीदें साफ झलक रही थीं—कि उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं जाएगी, बल्कि उस पर ठोस कार्रवाई भी होगी।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button