Latest News

हुंकराडिपा चौक के पास आज फिर हुआ हादसा! अब एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में..आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम! तमनार पुलिस मौके पर..

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़।तमनार थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद आज फिर हुंकराडिपा चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर दर्दनाक घटना हुई है। पैदल चल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया है, भारी वाहन के पहियों में दबकर बुजुर्ग का दोनों पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना हुंकराडिपा-मिलुपारा रोड में ओपी जिंदल स्कूल के पास शाम करीबन 5:30 हुई है। तमनार पुलिस मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल अधेड़ सराईटोला का रहने वाला श्यामलाल चौहान है। जो आसपास के गांव में लोगों से भिक्षा मांग कर अपना जीवन चला रहा था। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति थक्ककर  पेड़ के नीचे बैठा हुआ था तभी किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की रात को हुए हादसे में युवक की मौत के बाद 18 घंटे तक चक्का जाम रहा। काफी मान मन्नवल के बाद परिजन माने थे, लेकिन कुछ ही घंटे बाद आज फिर हादसा होने से लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा फिर चक्का जाम कर दिया गया है। जिससे गाड़ियों के पहिए थम गए हैं।

See also  19 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रैली और कलेक्टर को ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर रायपुर में घेराव और संभागों में चक्का जाम की चेतावनी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button