विकास की ओर मजबूत कदम: महादेवडांड में 6 करोड़ की पुलिया का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
पत्थलगांव। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महादेवडांड में खरा नाला पर बनने वाली बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला मंत्री आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह, लखु राम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, रीना बारला, दीपक नागेश, विनोद गुप्ता, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। खरा नाला पर बनने वाली इस पुलिया के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पुलिया के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि जशपुर जिले के माटी पुत्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है और आम जनता को शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है।
अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/