Latest News

कोतरारोड़ पुलिस की तत्परता: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी संतोष महंत

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़, 14 अप्रैल। नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के रूप में देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय बालिका के परिजन 12 अप्रैल को थाना कोतरारोड़ पहुंचे और प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि बालिका पिछले कुछ दिनों से डरी-सहमी थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पड़ोस में रहने वाला संतोष महंत (42 वर्ष) बीते चार-पांच दिनों से उसके साथ लगातार अश्लील हरकतें कर रहा था।

घटना का एक प्रमुख पहलू 11 अप्रैल का बताया गया, जब बालिका घर के बाहर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ की और किसी को न बताने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला अधिकारी के माध्यम से पीड़िता का कथन दर्ज कराया तथा मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई।

इसके पश्चात पुलिस टीम ने बिना विलंब आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। थाना कोतरारोड़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 117/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इधर, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button