Latest News

“दीपों की रोशनी में देशभक्ति का संदेश — पत्रकार महासंघ जिलाध्यक्ष योगेश मालाकार ने दी शुभकामनाएं”

योगेश मालाकार

रायगढ़।
दीपों का पर्व दीपावली न केवल खुशियों का, बल्कि एकता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक भी है। इस अवसर पर पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष रायगढ़ श्री योगेश मालाकार ने जिलेवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि —

> “दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें इस दिन केवल अपने घर ही नहीं, बल्कि दिलों को भी रोशनी से भर देना चाहिए।”



श्री मालाकार ने लोगों से अपील की कि इस दीपावली पर एक दीपक उन वीर सैनिकों के नाम अवश्य जलाएं, जो सीमाओं पर रहकर देश की सुरक्षा में तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची दीपावली तभी है जब हम अपने उत्सवों में देशभक्ति और मानवीयता का संदेश समाहित करें।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि त्योहार को खुशी, भाईचारे और स्वच्छता के साथ मनाएं। साथ ही सभी नागरिकों से ग्रीन दीपावली मनाने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने अंत में कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उजाला भर दें।

संकलन सहयोगी नरेश राठिया (छोटू)

See also  नगर पंचायत लैलूंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली.. निर्माण ही नही एवं आवास की राशि अन्य के खाते में डालने का एक और मामला

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button