Latest News

परीक्षा देने जा रहे छात्रों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर  , एक की मौके मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल


अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़/ धरमजयगढ़ अनुविभाग पुलिस अंतर्गत कापू थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आ रही है। जिसमे परीक्षा देने जा रहे छात्रों को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल से स्कूली अपने साथी के साथ परीक्षा देने खम्हार हाई स्कूल जा रहे थे उसी समय चाल्हा खम्हार के पास बाईक ट्रेक्टर से टकराई। ग्रामीणों ने घटना की सुचना 112 को दी जिस पर 112 कापू ने मौके पर पहुंच कर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया  जहाँ डॉक्टर ने सुरेश बैगा की मृत घोषित कर दिया और वही दूसरे साथी का इलाज जारी है।

बताये अनुसार टक्कर बहुत तेज होने के कारण छात्र सुरेश बैगा की मौके पर मौत हो गई थी वही मुकेश यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है मृतक चाल्हा निवासी छात्र सुरेश बैगा 12 वीं की छात्र बताया जा रहा है।
। बताया जा रहा कि टै्रक्टर में धान लोड था मंडी धान बेचने आ रहा था, जिससे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है, कापू पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

See also  17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामनारायण ठाकुर को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल <br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button