Latest News

बिना सहमति के पीआईसी सदस्य बनाए जाने पर एक पार्षद ने दिया इस्तीफा, नहीं ली गई रही सहमति

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा की वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद श्रीमती राजकुमारी डनसेना ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम बिना उनकी सहमति के उन्हें सदस्य बनाए जाने के विरोध में उठाया।

राजकुमारी डनसेना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि नगर पंचायत द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2478 (13 मार्च 2025) और नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र क्रमांक 01 (13 मार्च 2025) के तहत उन्हें पीआईसी सदस्य नामित किया गया, जबकि इसके लिए उनकी सहमति नहीं ली गई थी।

उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए तत्काल प्रभाव से पीआईसी सदस्य पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस घटनाक्रम को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

See also  रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी का अंतरराज्यीय सिंडिकेट ध्वस्त, तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार—फर्जी परमिट के सहारे चल रहा था करोड़ों का खेल

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button