Latest News

जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

पत्थलगांव / जशपुर
अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जनसेवक सालिक साय का जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और जगह-जगह कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है।

कांसाबेल के ग्राम पोंगरो में पुलिस विभाग में कार्यरत सिपाही जगबंधन साय एवं गृहिणी श्रीमती राजकुमारी देवी के घर जन्मे सालिक साय, आज एक लोकप्रिय आदिवासी जनसेवक नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें लोग प्यार से “बबलू साय” भी कहते हैं।

कम उम्र में ही माता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए शिक्षा और परिवार दोनों को संभाला। उनकी बड़ी बहनों सुशीला साय और कौशल्या साय ने उनका साथ दिया।

कौशल्या साय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी हैं, जिनका मार्गदर्शन भी सालिक साय को मिला।

सालिक साय ने अपने जीवन में पान दुकान चलाने से लेकर ड्राइवरी तक का काम किया और कभी भी किसी काम को छोटा नहीं समझा। आज उनका एक खुशहाल परिवार है, जिसमें पत्नी सबन्ति साय, 2 बेटियाँ और 1 बेटा शामिल हैं।

राजनीतिक सफर

सालिक साय पिछले दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की और 1996 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

उनका राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पदों से होकर गुजरा—

जनपद पंचायत अध्यक्ष (2005-2010)

जनपद उपाध्यक्ष (2010-2015)

जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति

प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा

2026 में जिला पंचायत अध्यक्ष, जशपुर

कांग्रेस के अभेद किले को किया ध्वस्त

सालिक साय ने अपने राजनीतिक गुरु स्व. दिलीप सिंह जूदेव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राजनीति के गुर सीखे।

पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के चुनाव संचालक के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और कांग्रेस के मजबूत गढ़ को भाजपा के पक्ष में कर दिया।

उनकी रणनीति, मेहनत और जनसंपर्क के चलते आज वे क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों में गिने जाते हैं।

http://amarkhabar.com

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button