Latest News

आँगन में मिली युवक कि लाश , हत्या कि आशंका ….. पुलिस जाँच में जुटी , पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़ । एक युवक के सिर पर सिलबट्टा से वार करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार डोलेसारा पंचायत के ग्राम कठरापाली निवासी ओमप्रकाश कुर्रे युवक की आज अज्ञात शख्स ने सिपाई में उपयोग होनें वाले पत्थर सिलबट्टा से वार करके हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणो की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। साथ ही साथ पुलिस गांव के ग्रामीणों के अलावा संदेहियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से ओमप्रकाश की बेरहमी से हत्या कर आरोपी फरार हो गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार तमनार पुलिस मामले में जल्द खुलासा कर सकती है

See also  ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन: विस्थापन लाभ में 55 परिवारों को अलग दर्जा देने की मांग

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button