Latest News

एसी फटने से मकान में लगी आग, झुलसने से 2 लोगों की मौत

एयरकंडीशंड अथवा इलेक्ट्रानिक उपकरणों में धमाका हुआ या गैस सिलेंडर फटा, इन सब बातों की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही की जा सकेगी

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायपुर ।  देवेंद्रनगर में शनिवार रात करीब 9 बजे एक शाप-कम-आफिस में धमाके के बाद आग लग गई।  आग में झुलसने से 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि AC फटने से यह हादसा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में एक महिला और ऑटोमेंशन आर्ट के संचालक आरिफ मसूद खान की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिटी एएसपी लखन पटले ने विस्फोट तथा आग लगने से दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि एयरकंडीशंड अथवा इलेक्ट्रानिक उपकरणों में धमाका हुआ या गैस सिलेंडर फटा, इन सब बातों की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही की जा सकेगी। रात में हुए इस धमाके से शहर में सनसनी फैल गई है। देवेंद्रनगर में जिस जगह यह हादसा हुआ, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। आग बुझा ली गई है और पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

See also  “वन समुदाय को 7 करोड़ का मुआवज़ा: सराईटोला–मुड़ागांव में महाजेनको की पहल से तेज हुई खनन-वनाधिकार बहस”

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button