Latest News

जल है तो कल है” – जल संकल्प रायगढ़ कार्यक्रम में लिया गया जल संरक्षण का संकल्प

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम तमनार, रायगढ़ | 12 मई 2025

जिला प्रशासन रायगढ़ के तत्वाधान में जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत तमनार में “जल संकल्प रायगढ़” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल प्रहरी एवं वाटर हीरो श्री नीरज वानखड़े थे, जिन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की आरती के साथ की गई, जिससे आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त हुई। जल प्रहरी श्री वानखड़े का स्वागत ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री गुलापी सिदार एवं जनपद सदस्य श्रीमती गीतांजलि पटनायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत तमनार के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रफुल किंडो ने किया।

श्री नीरज वानखड़े ने अपने संबोधन में भावी जल संकट की आशंका को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि अभी से जल संचयन और संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाला समय गंभीर संकट का कारण बन सकता है। उन्होंने ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण के सरल एवं प्रभावशाली उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में जल प्रहरी ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और जल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक तथ्यों के साथ जल संचय की अनिवार्यता को स्पष्ट किया। “जल है तो कल है” के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा स्थानीय महिला समूहों की दीदियों और नन्हें बच्चों का सम्मान समारोह। उन्हें मंच से पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे जल संरक्षण की भावना को और बल मिला।

गौरतलब है कि श्री नीरज वानखड़े को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019 में “वाटर हीरो” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जल शक्ति मंत्रालय एवं Sarkaritel.com द्वारा वर्ष 2022 में उन्हें “जल प्रहरी” की प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजा गया। उनका मार्गदर्शन निस्संदेह इस कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान करने वाला रहा।
– जल संवाद विशेष टीम, रायगढ़

See also  मध्यप्रदेश से एकताल पंचायत में ईंट बनाने आये प्रजापति परिवार द्वारा अवैध कब्जा करने पर ग्रामीणों में आक्रोश<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button