Latest News

छत के रास्ते से दुकान में घुसे चोर 80 हजार रुपए पार, अब तक घरघोड़ा पुलिस के हाथ खाली!!

अमरदीप चौहान/अमरखबर:घरघोड़ा नगर के भेंड्रा स्थित गुप्ता हार्डवेयर दुकान में छत के रास्ते घुसकर बदमाशों ने गल्ला तोड़ा और 80 हजार रुपए नकद ले गए। व्यवसायी आकाश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुप्ता हार्डवेयर दुकान और घर एक साथ है। व्यवसायी रात को दुकान बंद करके घर गए । दूसरे दिन सुबह 6 बजे आकाश के पिता दुकान खोलने गए तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने परिजनो को सूचना दी। चोर छत के रास्ते अंदर घुसा था। वारदात के एक दिन बाद घरघोड़ा जाकर आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ 305 (ए)331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 32 जिलों में चार दिनों तक असर

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button