Latest News

रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी ने करी वोटिंग, वोटिंग की तस्वीरें शेयर कर वोटिंग को लेकर की अपील…

07 मई रायगढ़ । 18वीं लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ लोकसभा के लिये आज सुबह वोटिंग निर्धरित समय पर प्रारंभ हुआ । जिले के कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने सुबह बालमंदिर मतदान केन्द्र में सहज आम वोटर्स की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किये जिसके बाद उन्होंने सेल्फी पाइंट में अमिट स्याही लगी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने का संदेश दिया। मतदान दिवस पर सुबह से कलेक्टर व एसपी रायगढ़ जिले के सभी क्षेत्र से मतदान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे । गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में पानी व टेंट की व्यवस्था की गई है, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध है । सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण रूप से वोटिंग जारी है ।

See also  छत्तीसगढ़ में 411 करोड़ का महाघोटाला : अफसर और कारोबारियों की साठगांठ से लूट गया सरकारी खजाना ; अब बड़ी मछलियों की हो सकती है जल्द गिरफ्तारी…

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button