Latest News

जमुना पुलिया पर रात का कहर, अनियंत्रित कार की टक्कर से चार युवक लहूलुहान

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़।
लैलूंगा विकासखंड के ग्राम जमुना में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जमुना पुलिया पर तेज रफ्तार में जा रही एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार वाहन सुनील यादव चला रहा था, जबकि उसके साथ तीन अन्य युवक मौजूद थे। रात के सन्नाटे को चीरती टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार और घायल युवकों की हालत देख ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद क्रेटा का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन कार पर “दैनिक भास्कर” लिखा हुआ दिखाई देने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे वाहन की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

फिलहाल घायलों की हालत और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button