Latest News

ट्रक से हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी…. पुलिस ने जब्त किया 110 किलो ग्राम गांजा

सरहदी प्रान्त ओड़िसा से ट्रक में अवैध रूप से गांजा ला रहे ट्रक को पुलिस ने अपने हत्थे चढ़ाया है l ट्रक से पुलिस ने 110 किलो ग्राम गांजा जब्त करते हुए चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया है l उक्त मामला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के डोंगरीपाली चौकी क्षेत्र का है l
इस सबध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुखबीर की सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर पास घेराबन्दी कर टाटा 1512 ट्रक वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते मौके पर आरोपी कृष्णा चौधरी पिता परशुराम चौधरी उम्र 28 वर्ष साकिन घासीदास नगर वार्ड नंबर 15 आई ई भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ0ग0) को पकड़ा गया जिसके पास से कुल 110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 2200000/- का बरामद कर जप्त किया गया।मौके पर NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में समस्त डोंगरीपाली थाना स्टाफ व साईबर सेल प्रभारी व साईबर स्टॉफ सारंगढ़ का विषेश योगदान रहा।

See also  तेज़ रफ्तार का कहर: कोटरीमाल में 16 वर्षीय युवक की मौत, सवालों के घेरे में लापरवाही और व्यवस्था<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button