Latest News

छत्तीसगढ़ में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर,, बिलासपुर संभाग के अपर आयुक्त के.एल.चौहान बने सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के नए कलेक्टर

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के बनने के बाद, प्रशासनिक परिवर्तन हुए हैं। बुधवार रात को, तबादला सूची जारी की गई, जिसमें 88 आईएस अफ़सरों के साथ एक आईपीएस अफ़सर को नई जिम्मेदारी मिली। साथ ही, सरकार ने सूबे के 19 जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं और मंत्रालय में भी कई फेरबदल हुए हैं। कुमार लाल चौहान, भा.प्र.से. (2009), अपर आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर तथा अति. प्रभार अपर आयुक्त, सरगुजा संभाग को जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है।आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर, जिला-गरियाबंद को जिला-जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है।
जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. (2007), आयुक्त, दुर्ग संभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, मण्डी बोर्ड के पद पर पदस्थ करता है। जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
यशवंत कुमार, भा.प्र.से. (2007), सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य मंडी बोर्ड का अति. प्रभार को अस्थायी रूप से आगामी आदेष पर्यन्त संचालक, ग्रामोद्योग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित तथा प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यशवंत कुमार, भा.प्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् संचालक, ग्रामोद्योग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
भीम सिंह, भा.प्र.से. (2008), श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण के पद पर पदस्थ करता है। भीम सिंह, भा.प्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
राजेश सिंह राणा, भा.प्र.से. (2008), सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अति. प्रभार, संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (SCERT) एवं मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के पद पर पदस्थ करता है। राजेश सिंह राणा, भा.प्र.से. द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, भा.प्र.से. (2008), आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button