ग्राम धनुहारडेरा में जगन्नाथ मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा आज
![](https://amarkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/picsart_24-04-02_09-51-17-9598361736881152766620.jpg)
रायगढ़। धनुहारडेरा में प्रभु जगन्नाथ के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व कुम्भ भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में दूसरे दिन साध्वी प्रज्ञा (निर्मोही अखाड़ा जबलपुर) व श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति में कलश यात्रा व अंकुरारोपण कार्यक्रम होगा। एकताल मार्ग पर स्थित ग्राम धनुहारडेरा में नवनिर्मित प्रभु जगन्नाथ मंदिर में कुम्भ भराई व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ सोमवार को कुम्भ भराई से हुआ।
![](https://amarkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240308_183511_2933690203190835122634-1024x768.jpg)
बुधवार को आव्हान, धान्याभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी तथा कार्यक्रम के चौथे दिन गुरूवार को यज्ञ पूजा व चण्डी पाठ होगा तो शुक्रवार को रूद्र अष्टाध्यायी, मूर्ति प्रवेश एवं पूर्णाहुति व महाभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
![](https://amarkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240308_182730_0406301225957783032922-1024x768.jpg)
पूरे कार्यक्रम में गोकुलानन्द पटनायक का विशेष सहयोग रहा। प्रभु जगन्नाथ मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं धनुहारडेरा गांव इन दिनों प्रभु की भक्ति में डूबा हुआ है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न केवल आसपास के ग्रामीण बल्कि ओडिसा से भी श्रद्धालु पहुंच रहे र्हैं।