Latest News

बीजेपी के इस नेता को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

छत्तीगसढ़ में बीजेपी के किसान नेता साकेत बिहारी कौशिक निवासी (बिलासपुर) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। हत्या कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल निवासी बीजेपी नेता साकेत बिहारी कौशिक अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी अचानक अज्ञात लोग आये और फरसे से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शव को उसी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने लाश देखते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है।

See also  “ऑपरेशन आघात” की सख्ती: तमनार-खरसिया में महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button