Latest News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन में दबने से चालक की हुई मौत! विथ एक्सक्लुसिव वीडियो

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत समकेरा-रायपारा रोड में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 यूजे 7263 पलटने से चालक जोबरो निवासी हेमसिंह राठिया की दब कर मौत हो गई है। वर्तमान में मृतक अपने ससुराल खुरूसलेँगा में रहकर ट्रेक्टर चलाकर जीवन यापन करता रहा। घटनाकारित वाहन का मालिक नानचाल राठिया को बताया जा रहा है। उक्त वाहन झींकाबहाल निवासी फकीरचंद्र राठिया के देखरेख में चलती रही ऐसा बताया जा रहा है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर तमनार पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। ट्रैक्टर का इंजन घटना के बाद भी स्टार्ट रहा जिसे डायल 112 वालों के द्वारा बंद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है की मोड में ट्रैक्टर की अनियंत्रित होकर इंजन ट्राली सहित पलट गई है।

वीडियो-वाहन में दबी बॉडी निकालते हुए
See also  शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा कर चार साल तक किया शोषण, अब थाने पहुंची इंसाफ की गुहार लेकर<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button