Latest News

कोतरा स्कूल के लालों का कमाल – स्वामी आत्मानंद विद्यालय ने फिर रचा इतिहास

सफल नेतृत्व से शिक्षा और खेल दोनों में  लहराया परचम बीर सिंह

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। आज दिनांक 29 अगस्त 2025 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोतरा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और सही मार्गदर्शन से शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी इतिहास रचा जा सकता है।
U-19 वर्ग में कक्षा 12वीं के सर्वेश पटेल और सचिन श्रीवास, वहीं U-17 वर्ग में कक्षा 12वीं के पारग पटेल और कक्षा 9वीं के मेहुल चौधरी ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तर पर जीत हासिल की और जिले में अपनी जगह बनाई। इन खिलाड़ियों ने पूरे गांव, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि के पीछे शांतनु राय सर का सफल नेतृत्व,  प्रभारी  प्राचार्य आर.सी. नवनीत, नोडल वीर सिंह, और एच.ओ.डी. शांति मिश्रा का समर्पित मार्गदर्शन रहा है। इनके निर्देशन में विद्यालय आज सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

नोडल वीर सिंह ने कहा—
हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। हम ठान चुके हैं कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करेंगे। यह हमारी जिद है इतिहास बदलने की। बेहतर करने के लिए हमें चाहे जो भी करना पड़े, हम करेंगे। विद्यार्थियों के साथ कभी अन्याय नहीं होने देंगे। उन्हें हर दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह समर्पित हैं।”
विद्यालय ने आज प्राचार्य  महोदय के नेतृत्व में एक बैठकआयोजित कर यह भी निर्णय लिया है कि हर शनिवार को विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से  अंग्रेजी माध्यम के बच्चे न केवल खेल में बल्कि विज्ञान और अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेंगे। यह पहल निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी।विद्यालय परिवार का विश्वास है कि शिक्षा, खेल और विज्ञान के समन्वय से ही बच्चे नई ऊँचाइयों को छू पाएंगे। यही कारण है कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कोटरा आज पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बना चुका है।इन बच्चों की सफलता से विद्यालय ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि
खेलो, पढ़ो, बढ़ो और इतिहास गढ़ो।”हमारी जिद है – हर बच्चे का सर्वांगीण विकास।”

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button