Latest News

झोपड़ी में बिक्री के लिए रखे 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

27 मार्च 24 को सुबह थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुंजेमुरा का कामिल कुजूर अपने घर के पीछे बाड़ी में बने मचान (झोपड़ी) महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थाने के स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । तमनार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में दबिश देकर संदेही कामिल कूजूर को हिरासत में लिया जिसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपित के पास शराब बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं होने पर तमनार पुलिस द्वारा आरोपी कामिल कुजूर पिता मनोहर कुजूर उम्र 39 साल निवासी कुंजेमुरा के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर और पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे ।

See also  अंजनी स्टील प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button