Latest News

जनपद पंचायत तमनार में सेवा सेतु पोर्टल के संचालन को लेकर सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

http://amarkhabar.com

विवाह प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड सहित पंचायत स्तरीय सेवाओं की प्रक्रिया समझाई, तकनीकी समस्याओं का किया गया निराकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ जनपद पंचायत तमनार में समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों को सेवा सेतु पोर्टल के संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल पर उपलब्ध विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय सेवाओं की प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया गया। इस दौरान सचिवों को विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समझाई गई। पोर्टल के संचालन के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान भी किया गया। सचिवों को सेवा सेतु पोर्टल का सही एवं प्रभावी तरीके से उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिकों को उपलब्ध सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रशिक्षण में पोर्टल के सुचारु संचालन और ऑनलाइन सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  बायसी ग्रामसभा का ऐतिहासिक फैसला: 1610 हेक्टेयर कोल ब्लॉक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज, जंगल–जल–जमीन की रक्षा को प्राथमिकता

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button