Latest News

18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर एमपी की गोवा, व्हिस्की जब्त कर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को भेजा जेल

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को आज मध्यप्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी.. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि है थाना उदयपुर अंतर्गत भदवाही गांव का गौरव जायसवाल भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य की शराब लाकर नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखा है।। मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता  उड़नदस्ता टीम के साथ नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैंकरा के घर पहुंचे..ब्रिजलाल के घर में रखें 18 पेटियों में मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की जिसमें कुल 900 पाव मात्रा 162 लीटर को बरामद कर जब्त किया गया..आरोपी ब्रिजलाल ने बताया कि उसके घर में रखा माल भदवाही निवासी गौरव जायसवाल का है.. ब्रिजलाल को लेकर गौरव जायसवाल के घर जाया गया। गौरव जायसवाल ने कबूल किया कि ब्रिजलाल के पास से जो माल मिला है वह उसका ही है।। उक्त मामले में दोनों लोगों को आरोपी बनाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36,59(क) के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।। दोनों आरोपियों को न्यायिक  रिमांड में जेल दाखिल की कार्यवाही चल रही है।।

उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया जरूरी संदेश,अननोन नंबर से बरतें सावधानी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button