Latest News

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

नशीली दवाइयों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है,, आज दिनांक 10 जुलाई, 2026 को सीतापुर क्षेत्र में गश्त के दोरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केसला निवासी सजाद अली अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है.. मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने केसला में सजाद अली के घर में छापामार कार्रवाई करने सजाद अली घर पर मौजूद मिला.. उसके घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया।। आरोपी सजाद खान ने बताया कि उसके पास से जब्त नशीला  कैप्सूल धेलसरा थाना सीतापुर निवासी महबूब खान का है जो रिश्ते में मेरा भांचा है..तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने धेलसरा निवासी महबूब खान के घर दबिश देकर महबूब खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सजाद खान और महबूब खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी व 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नार्कोटिक्स अंबिकापुर में आज रिमांड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।।
उक्त कार्वाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडेय रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण रही।।

News associate Niranjan (Vishnu) Gupta

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button